Breaking News

test

फ्रांस से पहली खेप के पांच राफेल लेकर आई टीम में शामिल रहे गुड़गांव के ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया

फ्रांस से लेकर अंबाला तक पांच राफेल लाने वाली टीम में गुड़गांव के ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया भी शामिल रहे। रोहित गुड़गांव के बसई गांव के रहने वाले हैं और पिछले 18 साल से एयरफोर्स में लड़ाकू विमान उड़ा रहे हैं। यही नहीं रोहित कटारिया पहली बार विदेश से लड़ाकू विमान उड़ाकर नहीं लाए हैं, बल्कि वर्ष 2003 में ब्रिटेन से लाए गए हॉक्स लड़ाकू विमान भी लेकर आए थे।

रोहित के पिता कर्नल सतबीर सिंह बताते हैं कि उनके परिवार से कई सेना अधिकारी हैं, जिनमें उनके दो छोटे भाई अभी भी लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात हैं। रोहित उनका इकलौता बेटा है और एनडीए की परीक्षा पास कर वर्ष 2002 में एयरफोर्स में पायलेट भर्ती हुए।

बेटे पर गर्व करते हुए कर्नल सतबीर सिंह बताते हैं वे सेना में कर्नल पद से रिटायर्ड हैं और रोहित की पढ़ाई भी सैनिकों स्कूलों में हुई है। रोहित का जन्म एक जनवरी 1982 में हुआ था। इसके बाद रोहित की पढ़ाई उनकी पोस्टिंग के अनुसार सैनिक स्कूलों में ही हुई। 12वीं पास करने के बाद एनडीए की परीक्षा पास कर 20 वर्ष की उम्र में ही रोहित एयरफोर्स में भर्ती हो गए। रोहित विदेश से लड़ाकू विमान लाने वाली टीम में इससे पहले भी शामिल रहे हैं। वर्ष 2003 में इंग्लैंड से हॉक्स (लड़ाकू विमान) लेकर आने वाली टीम में रोहित मात्र डेढ़ से दो साल के अनुभव के बाद लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि रोहित मार्च 2019 में ही फ्रांस में चले गए थे, इसके बाद उन्होंने राफेल को चलाने की ट्रेनिंग ली है। पिता कहते हैं कि- आज गर्व महसूस होता है जब हम पढ़ाई करते थे तो ये भी नहीं पता था कि दुनिया के मैप पर फ्रांस और इंग्लैंड कहां पर हैं, आज जब बेटा उड़ान भरकर इनकी दूरी मापता है तो सीना गर्व से फूल जाता है।
राफेल के बारे में जिक्र नहीं करता रोहित
पिता सतबीर सिंह ने बताया कि रोहित से मंगलवार की शाम को भी कॉल आया था लेकिन खाने-पीने और रहने के बारे में पूछने पर चुप रह गया। राफेल के बारे में कभी किसी भी तरह का जिक्र नहीं करता। शायद सुरक्षा कारणों से ऐसा करता है। रोहित को पूछा था कि कई-कई घंटे की उड़ान के दौरान खाने-पीने का कैसे करते हो तो यह कहकर चुप हो गया कि सब हो जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुड़गांव. राफेल लेकर आने वाले ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39EhTh8
via
फ्रांस से पहली खेप के पांच राफेल लेकर आई टीम में शामिल रहे गुड़गांव के ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया फ्रांस से पहली खेप के पांच राफेल लेकर आई टीम में शामिल रहे गुड़गांव के ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया Reviewed by Dibyendu on 17:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.