Breaking News

test

घर के बाहर खड़े युवक को कार सवार बदमाशों ने मारी गोली

तिगांव में अपने घर के बाहर खड़े एक युवक को कार सवार बदमाशो ने गोली मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर तिगांव पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार ने कहा कि वह गुरुवार शाम करीब पौने सात बजे अपने घर के गेट पर खड़े थे। इस दौरान एक बुलेट मकान के नजदीक आकर रुकी। उस पर शाहाबाद निवासी कपिल और उसके दो अन्य साथी बैठे थे। इनके आने के करीब 5-7 मिनट बाद एक ब्रेजा कार आकर रुकी। उसमें से तीन व्यक्ति नीचे उतरे। इनकी पहचान शाहाबाद निवासी दीपक और हरेन्द्र के रूप में हुई।

पवन का आरोप है कि हरेन्द्र के हाथ में पिस्टल थी और दीपक के पास कट्टा था। हरेन्द्र ने पिस्टल से 2-3 राउंड हवाई फायर किए। इसी दौरान दीपक ने कट्टे से गोली चलाई जो उसके दाहिने पैर पर लगी। चीख पुकार सुन जब तक गांव के लोग पहुंचते तब तक हमलावर फरार हो गए। पवन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PaRTAP
via
घर के बाहर खड़े युवक को कार सवार बदमाशों ने मारी गोली घर के बाहर खड़े युवक को कार सवार बदमाशों ने मारी गोली Reviewed by Dibyendu on 17:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.