Breaking News

test

जेल में चार मोबाइल मिले, 2 आरोपियों से और 2 लावारिस, इस साल अब तक 67 फोन हो चुके बरामद

जेल में बंद आरोपियों से मोबाइल मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इस साल अब तक जेल में बंद हवालातियों व कैदियों से 67 मोबाइल बरामद हो चुके हैं। मंगलवार को जल में चेकिंग के दौरान बंद दो आरोपियों के पास से सिम व मोबाइल बरामद हुए जबकि दो अन्य लावारिस हालत में मोबाइल बरामद होने के बाद दो नामालूम लोगों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया।

एएसआई किरन सिंह ने बताया कि जेल अधिकारी देसराज सिंह ने बयान दर्ज करवाए कि उनकी टीम ने जेल में बंद आरोपियों की बैरकों की चेकिंग की। बैरक नंबर 20 में बंद हवालाती हरदीप सिंह के बिस्तरे से एक मोबाइल सिम समेत बरामद हुआ जबकि दूसरे आरोपी परमिंदर सिंह की तलाशी लेने पर उसके पास से भी एक मोबाइल सिम समेत बरामद हुआ। इसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, जेल वार्डन परमजीत सिंह को जेल परिसर से और बैरक नंबर 15 से भी एक मोबाइल बरामद हुआ। इसके चलते नामालूम व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ELKypy
via
जेल में चार मोबाइल मिले, 2 आरोपियों से और 2 लावारिस, इस साल अब तक 67 फोन हो चुके बरामद जेल में चार मोबाइल मिले, 2 आरोपियों से और 2 लावारिस, इस साल अब तक 67 फोन हो चुके बरामद Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.