Breaking News

test

पानी पी चुके 15 लोगों की सेहत जांची, देपुर में कुएं से गला शव मिलने का मामला

सोमवार को गांव बहिअत्ता की महिला का गला- सड़ा शव देपुर गांव के महाराणा प्रताप भवन के कुएं से मिला था। इस बीच कुएं से पानी पीने वाले लोगों में डर का माहौल था। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम एसएमओ डाॅक्टर बलविंदर सिंह के दिशा-निर्देश पर गांव देपुर में पंहुची। एचसी राकेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले कुएं की क्लोरीनेशन की और कुएं से पानी पीने वाले कुल 15 लोगों को चिह्नित कर उनकी जांच कर हिदायतें दीं। सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं। इस अवसर पर एमपीएचडब्ल्यू सुखविंदर सिंह, प्रवीन कौर, सारिका, अरुणा राणा, सुरेश कुमारी, राजपूत सभा के प्रधान ठाकुर केवल सिंह, प्रितपाल सिंह आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34PQBUS
via
पानी पी चुके 15 लोगों की सेहत जांची, देपुर में कुएं से गला शव मिलने का मामला पानी पी चुके 15 लोगों की सेहत जांची, देपुर में कुएं से गला शव मिलने का मामला Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.