Breaking News

test

डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन ने शिकागो के शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन कपूरथला के सदस्यों ने ई-काॅन्फ्रेंस के जरिए शिकागो के शहीदों को याद करते हुए मई दिवस मनाया। फेडरेशन के सदस्यों ने शिकागो के शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर डीएमएफ के जिला नेता सुखचैन सिंह बद्धण, तजिंदर सिंह, गुरिंदरजीत सिंह, जैमल सिंह, बलविंदर भंडाल, गुरमुख लोक प्रेमी ने सरकार की जन विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार संघर्षशील लोगों द्वारा खून बहाकर प्राप्त किए काम दिहाड़ी के 8 घंटों को कार्पोरेट जगत के हित में 12 घंटे करने जा रही है। उन्होंने केंद्र व पंजाब सरकार से कर्मचारियों को उनके अधिकार देने की मांग की। निजीकरण की नीति तहत पब्लिक सेक्टर के सरकारी संस्थान कार्पोरेट घरानों को कौड़ियों के दाम बेचे जा रहे है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कोरोना महामारी के कारण देश में बने गंभीर हालातों के बीच लोगों को पीएम केयर फंड में दान देने के लिए कहा जा रहा है लेकिन दूसरी तरफ कार्पोरेट घरानों को हजारों करोड़ों रुपए राहत पैकेज देकर लुटाए जा रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मजदूर दिवस के इतिहास प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना ही शिकागो के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर सुखदेव सीनियर, राजेश मेंगी, मलकीत सिंह, पवन कुमार, बलजीत बब्बा, बलवीर सिंह, गुरदीप धम्म, अवतार सिंह, सुरिंदरपाल सिंह, नरिंदर औजला, कंवरदीप केडी, हरभजन सिंह, सुखदेव सिंह, परमजीत सिंह, जोगिंदर अमानीपुर, राजू बूलपुरी, सुखपाल सिंह, कुलवीर सिंह, कुलदीप सिंह, सुखदेव बूलपुर, बलविंदर फजलाबाद, जसविंदर टिब्बा, परमिंदरजीत सिंह, अजय शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yp4N3T
via
डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन ने शिकागो के शहीदों को दी श्रद्धाजंलि डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन ने शिकागो के शहीदों को दी श्रद्धाजंलि Reviewed by Dibyendu on 17:20 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.