Breaking News

test

भाजपा पार्षद ने साथियों के साथ मिल रखा उपवास कहा-कैप्टन सरकार के झूठ का पर्दाफाश करेंगे

गुरदासपुर शहर के भाजपा पार्षद सुधीर महाजन ने अपने साथियों के साथ अपने दफ्तर में पंजाब सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल की।
पार्षद महाजन ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस झूठ बोल रही है कि केंद्र सरकार ने इस संकट में पंजाब को कोई आर्थिक मदद नहीं की। जबकि केंद्र सरकार ने पंजाब को अब तक 1 करोड़ 42 लाख लोगों के लिए गेहूं व दाल मुहैया करवाई है। इसमें पंजाब सरकार ने 38 दिनों बाद एक भी दाना जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंचाया। कांग्रेस के इस झूठ का पर्दाफाश करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय भूख हड़ताल रखी है। महाजन ने बताया कि 1 करोड़ 42 लोगों के राशन के प्रबंध के अलावा केंद्र सरकार ने हर जन धन खाताधारक के खाते में 500 रुपए, उज्ज्वला योजना के तहत गैस के 780 रुपए, पंजीकृत मजदूरों के खाते में 3000 रुपए और किसानों के खाते में उनकी बनती राशि जमा करवाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार झूठ बोल कर जनता को गुमराह कर रही है लेकिन भाजपा का हर कार्यकर्ता पंजाब सरकार के इस झूठ को लोगों तक पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP councilor kept fast with colleagues, said - Captain will expose government's lies


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VTOTN8
via
भाजपा पार्षद ने साथियों के साथ मिल रखा उपवास कहा-कैप्टन सरकार के झूठ का पर्दाफाश करेंगे भाजपा पार्षद ने साथियों के साथ मिल रखा उपवास कहा-कैप्टन सरकार के झूठ का पर्दाफाश करेंगे Reviewed by Dibyendu on 17:20 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.