शहर की जम्मू बस्ती के साथ संबंधित परिवार के डेढ़ वर्षीय बच्चे की महाराष्ट्र के नासिक में मौत हो जाने के बाद शुक्रवार को उसे स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में शिवपुरी में दफनाया गया।
उधर बच्चे के माता-पिता व बहन को स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वारेंटीन किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरबचन सिंह निवासी जम्मू बस्ती महाराष्ट्र के शहर नासिक में पत्नी ममता रानी और बच्ची गुरसिरत कौर, तथा डेढ़ वर्षीय बेटे कशिश के साथ रह रहा था, जहां उसके बेटे की हालत अचानक खराब हो गई। जिसको 29 अप्रैल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी चेचक से मौत हो गई। उधर बच्चे की मौत के बाद पारिवारिक मेंबर जलालाबाद पहुंचे जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपनी निगरानी में डेढ़ वर्षीय बच्चे को दफनाया गया और साथ ही बच्चे के माता-पिता तथा बहन को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारेंटीन कर दिया है जल्द जांच के लिए इनके सैंपल भी लिए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f9mXMY
via
No comments: