Breaking News

test

भाकियू नेता राकेश टिकैत के खिलाफ शिकायत, केस दर्ज करने की मांग

भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक पारस भारद्वाज ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत के खिलाफ सहायक पुलिस उपायुक्त को शिकायत देकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा टिकैत ने ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर सनातन धर्म के खिलाफ जहर फैलाने का काम किया है। उनके भाषण का मतलब सिर्फ धार्मिक भावनाओं के आधार पर लोगों को आन्दोलन के लिए उकसाना था।

लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काकर वह सरकार के खिलाफ लोगों को इस आंदोलन में जोडऩा चाहते हैं। उनके दिए गए भाषण में साफ नजर आता है कि वह किसी एक समुदाय के खिलाफ बोलकर दूसरे समुदाय के लोगों को आन्दोलन का हिस्सा बनाना चाहते हैं।

पारस भारद्वाज ने कहा कि राकेश टिकैत द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल करने की मंशा यह दर्शाती है कि उनका यह सामाजिक दुष्प्रचार ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और समाज का सौहार्द बिगड़े। उन्होंने कहा किसानों का आंदोलन कृषि कानूनों में कुछ सुधारीकरण को लेकर है न किसी धर्म को लेकर न भंडारों को लेकर। एसीपी ने शिकायत को साइबर सेल भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34IRbD6
via
भाकियू नेता राकेश टिकैत के खिलाफ शिकायत, केस दर्ज करने की मांग भाकियू नेता राकेश टिकैत के खिलाफ शिकायत, केस दर्ज करने की मांग Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.