Breaking News

test

फर्नीचर कंपनी में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियों ने पाया काबू, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

ग्रेटर फरीदाबाद के वजीरपुर गांव स्थित एक फर्नीचर कंपनी में भीषण आग लग गई। इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। जब तक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचती आग ने विकराल रूप धारण कर पूरी कंपनी को चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए पलवल और गुडग़ांव से भी दमकल गाड़ियां मंगानी पड़ीं।

करीब 15 गाड़ियां शुक्रवार रात से जुटीं, जो शनिवार सुबह आग पर काबू पा सकीं। जानकारी के अनुसार वजीरपुर निवासी एलआर शर्मा ने अपनी जमीन में शेड बनाकर अनिल भल्ला नामक कारोबारी को किराए पर दे रखा है। अनिल भल्ला इसमें फर्नीचर बनाने और बेचने का काम करते हैं।

शुक्रवार रात कंपनी में मैनेजर राजीव कुमार, कबीर व एक अन्य कर्मचारी काम कर रहे थे। रात करीब नौ बजे मैनेजर राजीव ने कंपनी के अंदर रखे सोफे में आग लगी देखी। उन्होंने सोफे को बाहर फेंकने का प्रयास किया लेकिन वजन अधिक होने से वह उठ नहीं सका। राजीव जब तक अन्य कर्मचारियों को बुलाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसी तरह वहां से बचकर तीनों बाहर निकले और कंपनी मालिक को सूचना दी।

आग लगने की जानकारी मिलने पर गांव के रिंकू शर्मा , अनिल शर्मा व शेड मालिक एलआर शर्मा मौके पर पहुंच गए और दमकल विभाग को सूचना दी। आग को करीब 15 गाड़ियां काफी मशक्कत के बाद बुझा पाईं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग से करोड़ों के नुकसान का अनुमान है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MbKcvZ
via
फर्नीचर कंपनी में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियों ने पाया काबू, करोड़ों के नुकसान का अनुमान फर्नीचर कंपनी में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियों ने पाया काबू, करोड़ों के नुकसान का अनुमान Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.