वेस्ट हलके के वार्ड 75 में नई सीवर लाइन डालने के काम की शुरुआत रविवार को की गई। एमएलए सुशील रिंकू की मौजूदगी में इलाका पार्षद अनिता अंगुराल ने निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
सरकार द्वारा हलका के एमएलए को दी गई 25 करोड़ की ग्रांट के तहत 48 लाख रुपए की लागत से टेंडर कराया गया है। इसमें पंज पीर कॉलोनी, अनूप नगर, नाहला रोड, दिल्ली पब्लिक स्कूल के नजदीक ग्रीन वैली
में सीवर लाइन डाली जानी है। एमएलए रिंकू ने बताया कि सरकार द्वारा हलके को मिले 25 करोड़ रुपए की ग्रांट के तहत यह काम कराया जा रहा है। इस दौरान एमएलए ने 120 फुटी रोड पर स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे 20 करोड़ के स्टॉर्म वाटर सीवरेज प्रोजेक्ट के काम की प्रगति के बारे में बताते हुए कहा कि अगले मानसून से इलाके के लोगों को बरसाती पानी के जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी। इस मौके पार्षद पति बलबीर अंगुराल, नारंग, उम्मीद कुमार, बलराज, अनूप कालिया, उमा शंकर, दाता राम, मान सिंह, जतिन और हरि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KUMuPo
via
No comments: