शाहबाद डेयरी इलाके में 4 बदमाशों ने एक चालक से उसका ई-रिक्शा जबरन लूट लिया। पीड़ित की पहचान कृष्णा शर्मा के रुप में हुई है। पुलिस ने पीडि़त के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सेक्टर-17 रोहिणी में रहने वाले कृष्णा शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। वारदात की रात करीब एक बजे वह सेक्टर-16 रोहिणी से सवारी को छोड़कर अकेला घर की तरफ जा रहा था।
रास्ते में उसने 2 लड़के मिले। जिनको उसने अपनी रिक्शा में बैठा लिया। उसमें से एक ने कहा कि ई-रिक्शा हमको दे दे। विरोध करने पर उनका एक और साथी वहां पर आ गया। हाथापाई के बीच चौथा साथी आया और जबरन उसको ई-रिक्शा से उतारकर ड्राइविंग सीट पर बैठकर साथियों के साथ फरार हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aQMI4S
via
बदमाश चालक से ई-रिक्शा लूटकर मौके से फरार
Reviewed by Dibyendu
on
16:02
Rating:
No comments: