Breaking News

test

राजेन्द्रा पब्लिक स्कूल ने श्री गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की याद में करवाया समागम

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था राजेंद्रा मेमोरियल पब्लिक स्कूल की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों की याद को समर्पित धार्मिक समागम करवाया गया। सर्वप्रथम स्कूल डायरेक्टर सीमा शर्मा, चेयरमैन वासू शर्मा, चेयरपर्सन रक्षंदा शर्मा व समूह स्टाफ ने साहिबजादों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर डायरेक्टर सीमा शर्मा ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की जीवनी के बारे में विस्तारपूर्वक

अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने छोटे व बड़े साहिबजादे को कैसे जीवित ही नींव में चिनवा दिया गया, उस समय उनकी उम्र भी बहुत छोटी थीं, संबंधी बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को कहा कि बच्चे भी उनकी दी गई कुर्बानी को हमेशा याद रखें और गुरु ग्रंथ साहिब जी के दिए आदेशों पर चलें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37TvZMx
via
राजेन्द्रा पब्लिक स्कूल ने श्री गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की याद में करवाया समागम राजेन्द्रा पब्लिक स्कूल ने श्री गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की याद में करवाया समागम Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.