Breaking News

test

स्कूल फीस जमा करने के बहाने लगाई ऑनलाइन चपत

बदरपुर इलाके में बच्चे की फीस जमा करने के बहाने स्कूल के अकाउंट से 95 हज़ार निकाल लिए गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित संजय कुमार बदरपुर इलाके में स्कूल चलाते हैं।

नौ अक्टूबर को उनके पास एक फोन आया, जिसमें कॉलर ने बताया वह उनके स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे के पिता बोल रहे हैं। उसने आठवीं के एक बच्चे का नाम लिया, जिसकी 15 हज़ार रुपये फीस बाकी थी।

फीस गूगल पर देने की बात कही गई।आरोपी ने उनके पास एक क्यूआर कोड भेजा। जैसे ही कोड स्कैन किया उनके अकाउंट में पैसे आने की बजाय 95 हज़ार रुपये कट गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को इस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34TVmMk
via
स्कूल फीस जमा करने के बहाने लगाई ऑनलाइन चपत स्कूल फीस जमा करने के बहाने लगाई ऑनलाइन चपत Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.