आर्थिक अपराध शाखा ने एनआरआई से धोखाधड़ी में एक दंपति को अरेस्ट किया है। आरोपियों ने रिश्तेदार के फर्जी हस्ताक्षर कर 40 करोड़ रुपए की संपत्ति 27 करोड़ रुपए में बेच दी थी। अब शिकायतकर्ता जिंदा नहीं है। साल 2015 में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। दंपत्ति की पहचान पश्चिम विहार स्टेट बैंक नगर निवासी 68 साल के मनिंदर शाह सिंह और 58 साल की उनकी पत्नी के तौर पर हुई।
आर्थिक अपराध शाखा के मुताबिक लंदन में रहने वाली मोतिया देवी लांबा ने इस मामले की शिकायत दी थी। जिसमें बताया उनका कैलाश पार्ट-2 में मकान है। इसे 1973 में खरीदा था। वह लंदन में रहने चली गईं। साल 2010 में अपने रिश्तेदार मनिंदर शाह सिंह के नाम एक एग्रीमेंट बनाया। इस संपत्ति में 49 फीसद की हिस्सेदारी का स्पेशल पावर ऑफ अटॉर्नी मनिंदर के नाम पर की गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n33XCs
via
एनआरआई से फर्जीवाड़े में दंपत्ति गिरफ्तार किए
Reviewed by Dibyendu
on
16:02
Rating:
No comments: