Breaking News

test

तीनों निगमों के 13 हजार करोड़ के लिए जनजागरण आज से

प्रदेश भाजपा केजरीवाल सरकार से तीनों नगर निगमों का बकाया 13,000 करोड़ रुपए की मांग के लिए गुरुवार को प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश पदाधिकारियों और विधायकों के साथ दिल्ली के 10 प्रमुख स्थानों पर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रूखड़ के अध्यक्षता में जनजागरण अभियान चलाएगी। भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल सरकार के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराएंगे।

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली जिले के खानपुर में, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी करोल बाग जिला में धौला कुआं, प्रदेश उपाध्यक्ष बरखा सिंह नई दिल्ली जिला में वसंत कुंज, प्रदेश भाजपा पूर्व अध्यक्ष व विधायक विजेंद्र गुप्ता पश्चिमी दिल्ली जिला के राजा गार्डन, विधायक अनिल वाजपेयी मयूर विहार जिला में आईटीओ सेल्स टैक्स ऑफिस के सामने प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे और पोस्टर, बैनर प्लेकार्ड के माध्यम से निगम का बकाया फंड की मांग करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aURmip
via
तीनों निगमों के 13 हजार करोड़ के लिए जनजागरण आज से तीनों निगमों के 13 हजार करोड़ के लिए जनजागरण आज से Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.