Breaking News

test

मेन्स में हितेश, वुमन में नेहा पटियाल बनीं स्टेट चैंपियन

हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में जारी 61वीं पंजाब स्टेट ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में रविवार को मेन्स वर्ग में लड़के व लड़कियों के फाइनल मैच करवाए गए। मेन में जालंधर के हितेश डोगरा ने लुधियाना के नमन मेहरा को 4-2 और वुमन में जालंधर की नेहा पटियाल ने जालंधर की आरुषि को 4-3 से हराकर जीत दर्ज की। मुख्यातिथि विधायक राजिंदर बेरी व उद्योगपति नरिंदर सग्गू ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। राजिंदर बेरी ने भरोसा दिया कि निगम और पंजाब सरकार के पास हॉल की रेनोवेशन के लिए प्रस्ताव रखेंगे। इससे पहले मेन्स सेमिफाइनल में लुधियाना के नमन ने जालंधर के कार्तिक को 4-0 से हराया, जालंधर के हितेश ने

पटियाला के निखिल को 4-0 से हराया। वुमन सेमिफाइनल में जालंधर की नेहा ने पटियाला की प्रभ सिमरन को 4-2 और जालंधर की आरुषि ने मोहाली की अनन्या को 4-0 से हराया। इस मौके पर पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी पंकज शर्मा, जालंधर सेक्रेटरी विकास महाजन, कैशियर गगन बाहरी, कोच मुनीष भारद्वाज और बलदेव डोगरा मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L08Xue
via
मेन्स में हितेश, वुमन में नेहा पटियाल बनीं स्टेट चैंपियन मेन्स में हितेश, वुमन में नेहा पटियाल बनीं स्टेट चैंपियन Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.