Breaking News

test

तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत हुई

मुंडका इलाके में एक तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रुप में हुई है। पुलिस ने लापरवाही की धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर आरोपी चालक राम भरोसे यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार परिवार के साथ किराड़ी सुलेमान नगर में रहता था। प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र सचदेव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वारदात के समय वह अपनी दुकान के सामने खड़ा होकर किसी से बात कर रहा था। तभी मुंडका मेट्रो स्टेशन से नांगलोई जाते हुए पिलर नंबर 574 के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से बाइक सवार टायर के नीचे आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को बीच रोड पर एक्सीडेंट हालत में बाइक पड़ी मिली। उसी के पास मृतक पड़ा हुआ था, जिसका सिर पूरी तरह से कुचला था। पुलिस ने उसे अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की जेब से उसका लाईसेंस बरामद हुआ, जिसमें उसकी पहचान अनिल कुमार के रुप मे हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aUr7sl
via
तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत हुई तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत हुई Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.