Breaking News

test

लापता दस साल के बच्चे का शव छोटी नहर से हुआ बरामद

बवाना इलाके में मंगलवार सुबह छोटी नहर से एक लापता बच्चे का शव बरामद हुआ। मृतक बच्चे की पहचान केशव (10) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शुरूआती जांच में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक हादसा है। जिसके चश्मदीद गवाह उसके खुद दोस्त हैं।


जानकारी के मुताबिक केशव परिवार के साथ बवाना इलाके में ही रहता था। परिवार में उसके माता पिता और दो बहनें हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह सेक्टर-4 बवाना स्थित छोटी नहर में बच्चे की लाश पड़ी होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जिसकी पहचान केशव के रूप में हुई।


वह सरकारी स्कूल से तीसरी कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। परिवार वालों से पता चला कि केशव के पिता चप्पल का काम करते हैं। 19 दिसंबर को केशव अपने पड़ोसी साथी के साथ नहर के पास हाथ पैर धोने के लिए गया था। तभी उसका पैर फिसल गया था। दोस्त ने हादसे की जानकारी परिवार वालों को दी थी। पुलिस को दमकल ने शव को तलाशने की काफी कोशिश की थी। लेकिन शव नहीं मिला था। मंगलवार सुबह बॉडी फूलकर पानी के ऊपर आ गई थी, जो नहर में लगे जान में फंस गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hq4BJj
via
लापता दस साल के बच्चे का शव छोटी नहर से हुआ बरामद लापता दस साल के बच्चे का शव छोटी नहर से हुआ बरामद Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.