शाहीनबाग आंदोलन के पास पिछले साल फायरिंग करने वाले कपिल गुर्जर के भाजपा में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। बुधवार को आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शाहीन बाग का आंदोलन चलाने वाले और उसमें गोली चलाने वाले लोग अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
इससे साफ हो गया कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में सिर्फ फायदा लेने के लिए दिल्ली का माहौल खराब किया था। उस वक्त दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने कपिल गुर्जर को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता होने का दावा किया था और भाजपा ने उसे सांसद संजय सिंह का करीबी बताया था। साथ ही, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कपिल गुर्जर को आतंकवादी बताया था और आम आदमी पार्टी पर आतंकवादियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aX0Rh4
via
आप ने कहा -भाजपा ने चुनाव में फायदा लेने दिल्ली का माहौल खराब किया था
Reviewed by Dibyendu
on
16:02
Rating:
No comments: