Breaking News

test

सौ से ज्यादा महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका अरेस्ट

महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले एक युवक को अरेस्ट किया गया है। हाल ही में आरोपी ने एक बैंक की मैनेजर को टारगेट किया, जिसके बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी पीड़िता के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने के बाद उनकी तस्वीरें निकाल लेता था, इसके बाद उनका इस्तेमाल वसूली के लिए करता।

आरोपी सौ से ज्यादा महिलाओं को अभी तक अपना निशाना बना चुका है। आरोपी सुमित झा (26) सेक्टर 92 नोएडा का रहने वाला है। डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक अतुल कुमार ठाकुर ने बताया पीड़ित महिला मालवीय नगर इलाके की रहने वाली है। वह एक बैंक में मैनेजर है। जिसने महिला के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर उनकी नग्न तस्वीरों को उसी के अकाउंट पर अपलोड करने की धमकी दी थी।

ऐसा नहीं करने के एवज में उसने पीड़िता से रकम की मांग भी की। साइबर सेल इंस्पेक्टर अजीत कुमार की टीम ने सोशल मीडिया से मामले से जुड़ी टेक्निकल डिटेल हासिल की। आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए वीओआईपी कॉल्स विभिन्न एप के जरिए कर रहा था।

29 दिसंबर को सर्विस प्रोवाइड रिपोर्ट और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटा उसे पकड़ लिया। आरोपी सुमित झा मूलरुप से मधुबनी बिहार का रहने वाला है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया उसने ओपन यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर रखी है। उसने हैकिंग की तकनीक सीखने के बाद महिलाओं को इस तरह मोहरा बनाना शुरु कर दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MnbEab
via
सौ से ज्यादा महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका अरेस्ट सौ से ज्यादा महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका अरेस्ट Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.