धुंध और शीतलहर के कारण जीरो हुई विजिबिलिटी के बीच पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ और तस्करी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस कड़ी के तहत बीएसएफ 71 बटालियन ने बीती रात 3.160 किलो की खेप बरामद की है।
बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक इस खेप को फेंसिंग के पार खेतों में छुपा कर रखा गया था। शक होने पर जब सर्च किया गया तो उक्त खेप के तीन पैकेट मिले।
बताते चलें कि अमृतसर सेक्टर में ही बीते दिनों बीएसएफ ने दो असलहाधारी पाक घुसपैठियों का मार गिराया था और दो अन्य जगहों से 5 किलो हेरोइन बरामद की थी। बीएसएफ के आंकड़ों के मुताबिक बीते साल 2019 में कुल 277 किलो हेरोइन बरामद की थी, जो इस बार अब तक बढ़ कर 497.205 किलो हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nX6DCU
via
फेंसिंग पार खेतों में दबाई 3 किलो हेरोइन बरामद
Reviewed by Dibyendu
on
16:09
Rating:
No comments: