Breaking News

test

चार एमएम बारिश से पारा 9.6 डिग्री दिन और रात में सिर्फ 4.80 का अंतर

जिले में रविवार को 4 एमएम बारिश हुई, जिससे दिन का पारा 9.6 डिग्री तक लुढ़क गया। रविवार सीजन का लगातार दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। एक दिन पहले शनिवार को दिन का पारा 11.2 डिग्री दर्ज किया गया था। बारिश से रात और दिन के तापमान में मात्र 4.8 डिग्री का अंतर रह गया है। शनिवार रात को पारा 4.8 डिग्री मापा गया। मौसम विभाग ने आगे भी रात और दिन में ठंड बरकरार रहने की संभावना जताई है।

रविवार की सुबह 5 मीटर की विजिबिलिटी में हुई, जो दोपहर 12.30 बजे तक 500 मीटर थी। दोपहर 2 बजे आधे घंटे के लिए तेज बारिश हुई, जिससे धुंध तो छट गई, मगर पारा 9.6 डिग्री तक गिर गया। यह पारा सामान्य से 9 डिग्री कम है।

इस महीने की 10 तारीख के बाद से ही तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। दिसंबर में अब तक 16 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और भी कम हो सकता है। बारिश होने के आसार नहीं है, लेकिन ठंड और शीतलहर की संभावनाएं हैं।

कल से 2 तारीख तक फिर कोहरा रहने का अनुमान, आज हल्के बादल

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं बारिश के बाद रविवार छटी धुंध मंगलवार से फिर लौट सकती है। इस साल के अंदर और अगले साल के शुरुआती दो दिनों में भी घनी धुंध रहने का अनुमान है। इसी कारण 2 जनवरी तक दिन का पारा 15 डिग्री से नीचे ही रहेगा, वहीं रात का तापमान 1 तारीख को फिर से 2 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।

धुंध की आशंका से डेढ़ घंटे पहले ही उड़ी दिल्ली की फ्लाइट

अमृतसर में पड़ रही घनी धुंध और खराब मौसम की आशंका में इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को रविवार को डेढ़ घंटे पहले ही शेड्यूल कर दिया गया। इंडिगो की 2166/2177 फ्लाइट रात 8.05 बजे दिल्ली से टेकऑफ करके9.25 बजे अमृतसर पहुंचती है। फिर यहां से 10 बजे दिल्ली लौटती है। मगर रविवार को इसे कैंसिल करके दिल्ली से इंडिगो की 9166/9168 फ्लाइट को 6.05 बजे ही भेज दिया गया, जो 6.55 पर अमृतसर पहुंची। यह फ्लाइट 8.30 बजे यहां से वापस दिल्ली के लिए रवाना हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीजन का लगातार दूसरा सबसे ठंडा दिन }


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WN4hdQ
via
चार एमएम बारिश से पारा 9.6 डिग्री दिन और रात में सिर्फ 4.80 का अंतर चार एमएम बारिश से पारा 9.6 डिग्री दिन और रात में सिर्फ 4.80 का अंतर Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.