Breaking News

test

स्कूटी को ओवर टेक कर युवक से चाकू के बल लूटपाट

वजीराबाद इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक शख्स से लूटपाट की। इनसे 20 हजार रुपए, लैपटॉप, एटीएम लेकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने बताया पीड़ित अजय कुमार नंगली विहार एक्सटेंशन नजफगढ़ में रहते हैं। वह एक्सप्रेस कोरियर में जॉब करते हैं। बुधवार रात करीब 11 बजे वह स्कूटी से घर जा रहे थे। बुराड़ी लाल बत्ती की तरफ जाने वाला रास्ता बंद होने की वजह से।

रॉंग साइड से ट्रैफिक चल रहा था। यहां से गुजरते वक्त स्कूटी पर तीन लड़के आवाज देकर उन्हें रोकने लगे। वह नहीं रुके। आखिर में ओवरटेक कर बदमाशों ने उसे रुकवा लिया और लूटपाट की। अजय के पेट पर चाकू सटा बदमाश उससे दो मोबाइल, बैग लैपटॉप, 20 हजार रुपए लूट ले गए। मामले की सूचना पर पुलिस ने वजीराबाद थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xd5hsh
via
स्कूटी को ओवर टेक कर युवक से चाकू के बल लूटपाट स्कूटी को ओवर टेक कर युवक से चाकू के बल लूटपाट Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.