प्रेम नगर थाना पुलिस ने रवि नाम युवक की हत्या की गुत्थी को सीसीटीवी की मदद से 24 में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित उर्फ बिट्टो के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से स्कूटी को भी बरामद कर लिया। डीसीपी पीके मिश्रा के मुताबिक दोनों में दोस्ती थी। रवि सिलाई के काम करता था।
काम धंधा ठीक से न चल पाने की वजह से पैसों की तंगी हो गई थी। दोस्ती की वजह से अंकित से उधार के तौर पर 77 हजार रुपए ले लिए थे। जिन्हें रवि समय से लौटा नहीं पा रहे था। इसी बात पर आरोपी ने बातचीत के बहाने से अपने अलग कमरे में बुलाकर हत्या कर दी। वहीं पर बोरे में लाश को पैक करके आरोपी अंकित अपने स्कूटी पर रखकर उसे खाली प्लॉट में फेंक दिया था।
दरअसल मंगलवार दोपहर प्रेम नगर पुलिस को सूचना मिली कि एक बोरे के अंदर डेड बॉडी जैसी चीज पड़ी है और बाहर खून आ रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां प्लास्टिक में पैक डेड बॉडी मिली। हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। इलाके में आधा दर्जन से अधिक सीसीटीवी में संदिग्ध शख्स दिखाई दिया। इंस्पेक्टर आदित्य रंजन की टीम ने डोर टू डोर जांच की। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान काम बंद होने पर मृतक ने 77 हजार रुपए उधार लिए थे। लेकिन लौटाने में टालमटोल कर रहा था। 28 की रात को उसने रवि को कमरे पर बुलाया। जहां कहासुनी मे अंकित ने गुस्से में रवि का सिर दीवार में मार दिया। वह बेहोश हो गया। उसके बाद प्लास्टिक की डोरी से गला घोंट दिया। स्कूटी से शव को ठिकाने लगा दिया। रवि शादीशुदा था, परिवार में माता-पिता, पत्नी और बच्चे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n7YoD6
via
No comments: