केंद्र सरकार द्वारा लागू तीन कृषि बिल को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में जालंधर शहरी कांग्रेस भी वीरवार रात को धरना देगी। यूथ प्रधान अंगद दत्ता की अगुवाई में समूह वर्कर रात 10 बजे से सुबह 9 बजे तक धरना देंगे। देर शाम तक रात भर चलने वाले धरने की तैयारियों में वर्कर लगे थे। अंगद दत्ता ने कहा कि हमारे किसान सर्द रातों में सड़कों पर खुले आसमान में एक महीने से ज्यादा समय से दिन-रात धरने पर बैठे हैं। उन्हें समर्थन देने और उनके साथ होने का एहसास कराने के लिए यूथ कांग्रेस भी सर्द रात में धरना देगी, शुक्रवार सुबह 9 बजे धरना खत्म किया जाएगा।
ताकि पीएम नरेंद्र मोदी की आंखें खुले और वो किसानों की मांग पर तीनों काले कानून रद करें। धरने में चरणप्रीत सिंह चन्नी, रंदीप संधू, बॉब मल्होत्रा, सन्नी संतोखपुरिया, प्रवीण पहलवान, हरमीत, जसकरण सोही, रोहित पाठक, मंगू पहलवान सहित समूह वर्कर शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JxRLvR
via
No comments: