Breaking News

test

आपसी रंजिश में दबंगों ने एक युवक को घोंपा चाकू, दो घायल

निहाल विहार इलाके में आपसी रंजिश में दबंगों ने एक युवक को चाकू घोंप दिया, जबकि दो को घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। तीनों घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों की पहचान सोनू, विकास और साहिल के रुप में हुई है। पुलिस ने घायल सोनू की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक सोनू परिवार के साथ रिशाल गार्डन, रणहौला में रहता है।

सोनू ने पुलिस को बताया कि मेरा भाई चोरी के केस में थाने में बंद था। वह उसी से मिलने थाने जा रहा था। जब वह मोहल्ला क्लिनिक रिशाल गार्डन पहुंचा तो रास्ते में प्रदीप उर्फ बकरी मिला। मैंने प्रदीप से कहा तेरे कारण मेरा भाई थाने में बंद है।

इस बात को लेकर दोनों मे कहासुनी हो गई। इसके बाद प्रदीप वहां से चला गया। सोनू वहीं पर अपनी मां का इंतजार करने लगा। इसके बाद प्रदीप अपनी मां और भाई विनय को लेकर आया और मेरे साथ झगड़ा करने लगे। झगड़े में प्रदीप उर्फ बकरी ने चाकू निकाला और मेरी बाजू व पीठ में घोंप दिया।

तभी वहां मेरे का चाचा का लड़का आया गया। उसने बीच बचाव किया तो तीनों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद पड़ोसी साहिल ने बचाने की कोशिश की तो उसको भी चोटें आई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bullies stabbed a young man, two injured in mutual enmity


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pFlXoc
via
आपसी रंजिश में दबंगों ने एक युवक को घोंपा चाकू, दो घायल आपसी रंजिश में दबंगों ने एक युवक को घोंपा चाकू, दो घायल Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.