Breaking News

test

मृत किसानों को नमन कर निकाला कैंडल मार्च

दिल्ली में जारी किसान आंदोलन में कड़ाके की सर्दी के चलते आए दिन शहीद हो रहे वृद्ध किसानों और कई मामलों में खुदकुशियां कर रहे किसानों की शहादत को सलाम करते हुए ऑल यूथ स्टूडेंट विंग की ओर से बुधवार शाम के समय फाजिल्का में कैंडल मार्च निकाला गया।

यह कैंडल मार्च संजीव सिनेमा चौक से शुरू होकर घंटाघर चौक पर पहुंचकर संपन्न हुआ। कैंडल मार्च में शामिल युवा व विद्यार्थी जोकि दिल्ली में संघर्ष कर रहे किसानों के परिवारों से संबंधित थे, ने पूरे रास्ते ‘शहीद किसान अमर रहे’ के नारे लगाकर जहां उन्हें नमन किया वहीं केंद्र सरकार से अपील की कि किसानों की मांग मानते हुए कृषि सुधार कानून रद्द किए जाएं। कैंडल मार्च में समाजसेवी एडवोकेट संजीव बांसल मार्शल और आप नेता अरुण वधवा भी शामिल हुए। घंटाघर पहुंचकर भी वक्ताओं ने केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेने की मांग की और घंटाघर परिसर में कैंडल जलाकर शहीद किसानों को नमन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Candle march called out to the dead farmers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rG436y
via
मृत किसानों को नमन कर निकाला कैंडल मार्च मृत किसानों को नमन कर निकाला कैंडल मार्च Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.