दो वाहनों से टक्कर के बाद तेजरफ्तार कार पलटी, 5 जख्मी,घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, एक की हालत गंभीर
सलेमटाबरी के पास वीरवार शाम को तेज रफ्तार आई20 कार दो वाहनों से टकराने के बाद पलट गई और पांच लोगों को चपेट में ले लिया। घायलों को अस्पताल पहुंचा। सूचना मिलते ही सलेम टाबरी पुलिस पहुंची। समीर ने बताया कि वो नारियल पानी की रेहड़ी लगाता है। शाम को उसका भाई यूसुफ एक्टिवा पर बैठा। तभी एकदम से गाड़ी आई, जिसने एक्टिवा और बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद वो पलटकर पास ही
अनिल, विश्वजीत, उमा शंकर और एक अन्य से टकराने के बाद दीवार में जा लगी। हादसे की आवाज सुनकर सभी दुकानदार इकट्ठा हो गए और उन्होंने गाड़ी को सीधा कर चालक को बाहर निकाला। यूसुफ को ज्यादा चोट आने की वजह से उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि बाकियों को मामूली इलाज के बाद भेज दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X1tbXy
via
दो वाहनों से टक्कर के बाद तेजरफ्तार कार पलटी, 5 जख्मी,घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, एक की हालत गंभीर
Reviewed by Dibyendu
on
16:09
Rating:
No comments: