Breaking News

test

कॉलेज एसोसिएशन की जॉइंट एक्शन कमेटी ने कहा- सरकार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के पैसे दे

सीटी कॉलेज में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर स्टूडेंट्स की ओर से दिए जा रहे धरने के तीसरे दिन कॉलेज एसोसिएशन की जॉइंट एक्शन कमेटी ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के मुद्दे को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें कहा कि सरकार की तरफ से 2017 के बाद से स्कॉलरशिप के बकाया पैसे संबंधी कोई भी फैसला नहीं लिया जा रहा है। कमेटी के प्रधान जगजीत सिंह ने कहा कि उनकी तरफ से सरकार के साथ 5 बार इसी

मुद्दे पर लेकर मीटिंग की गई है, लेकिन अभी तक स्कॉलरशिप की राशि को रिलीज नहीं किया जा रहा है। उनकी मांग है कि जो स्कॉलरशिप का 309 करोड़ रुपए जारी हुई थी, वह कॉलेजों को जारी की जाए। चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब के लगभग 1650 अन-एडिड कालेज सरकार द्वारा आदेशों के बाद 2.5 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को एडमिशन दे रहे हैं, लेकिन 3-4 सालों से कॉलेज बकाए स्कॉलरशिप

के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं धरने के तीसरे दिन स्टूडेंट्स ने डीसी घनश्याम थोरी से मीटिंग भी की जो बेनतीजा रहा। स्टूडेंट्स ने कहाकि यदि बात न मानी गई तो 4 जनवरी को सीटी में ली जानेेेे वाली परीक्षा नहीं होने देंगे। यहां चरनजीत सिंह, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, डा अंशु कटारिया, निर्मल सिंह, जसनीक सिंह, डा. सतविंदर संधू,विपन शर्मा, सुखमंद्र सिंह चट्ठा, शीमांशू गुप्ता, राजिंदर सिंह शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The Joint Action Committee of the College Association said - Government should pay post matric scholarship


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ZZCf7
via
कॉलेज एसोसिएशन की जॉइंट एक्शन कमेटी ने कहा- सरकार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के पैसे दे कॉलेज एसोसिएशन की जॉइंट एक्शन कमेटी ने कहा- सरकार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के पैसे दे Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.