Breaking News

test

सड़क दुर्घटना में घायल 17 राजपूत बटालियन के जवान तिलक राज ने दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

गत सप्ताह जिला झज्जर के बेरी थाना सीमा क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए खंड फर्रुखनगर के गांव सुल्तानपुर निवासी 17 राजपूत बटालियन के जवान तिलक राज पुत्र नंद लाल चौहान ने दिल्ली के आरआर अस्पताल में अंतिम सांस ली। मृतक जवान का शनिवार को गांव सुल्तानपुर के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

17 सिखाई बटालियन दिल्ली के कैप्टन सागर मुदगिल सहित मौके पर पहुंचे एक गार्ड आफिसर, दो जेसीओ, 35 अन्यपद जवानों ने हवाई फायर करके शलामी दी और सरपंच राकेश चौहान सहित सेना के उच्च अधिकारियों ने तिलक के पार्थिक शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ा अंतिम विदाई दी।

तिरंगे में लिपटे तिलक राज के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे और अशुपूर्ण विदाई दी। परिवारिक सुत्रों के अनुसार तिलक राज 17 राजपुताना बटालियन में सिपाही के पद पर कार्यरत था। 8 नवम्बर को वह अपनी शादी के लिए दो माह की छुटटी पर घर आया हुआ था। 27 नवम्बर को गांव आटा खंड सोहना से उसकी शादी हुई थी।

गत सप्ताह अपने दोस्त जिले सिंह के साथ अपनी मारूति कार में भिवानी किसी कार्य से जा रहा था। जैसे ही बेरी थाना सीमा क्षेत्र में पहुंचे तो सड़क पर आवारा पशु आ गए। आवारा पशुओं को बचाने के चक्र में उसकी कार नियंत्रण से बाहर हो गई और दुर्घटना ग्रस्त होकर खेत में पलट गई। सड़क हादसे में लगी चोट के कारण तिलक राज को ज्याद चोटे आई। उपचार के लिए उसकों एम्स रोहतक में भर्ती कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WKzgXZ
via
सड़क दुर्घटना में घायल 17 राजपूत बटालियन के जवान तिलक राज ने दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस सड़क दुर्घटना में घायल 17 राजपूत बटालियन के जवान तिलक राज ने दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.