मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी अकाउंट बनाकर जालसाजी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में इंटरनेशनल गैंग के नौ सदस्यों को अरेस्ट किया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक कार, 64 मोबाइल, चार लैपटॉप, चार वाईफाई राऊटर, चार डिश टीवी व 19530 रुपए जब्त किए हैं। अभी तक यह गैंग 55 लाख से ज्यादा की चीटिंग कर चुका है।
आरोपियों की पहचान फेलिक्स, डेनियल, जेम्स ओजियोमा, क्रिस्टन, उकाका, इफीन्यी, टोबेना प्रिंस व इमैन्युल अनागर के तौर पर हुई। डीसीपी सेंट्रल डीसीपी के मुताबिक पांच अक्टूबर को 85 हजार रुपए धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी। इस मामले में दरियागंज थाने में केस दर्ज किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया मैट्रिमोनियल साइट पर एक फर्जी अकाउंट बनाकर उसे ठगा गया है।
पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद लेते हुए आरोपियों के बारे में जानकारी जुटायी और फिर एक घर में रेड डाल इन सभी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस की जांच में फेलिक्स ने खुलासा वे लोगों को ठगने के लिए कॉल सेंटर चलाते हैं।
इस गैंग के लोग मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी अकाउंट बनाते। खुद को सम्पन्न घराने से बता महिलाओं से शादी का झूठा वादा करते। इसके बाद वे सगाई करने के लिए विदेश से भारत आने की बात कहते थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hvP22A
via
No comments: