Breaking News

test

4 दिन की हड़ताल के बाद काम पर लौटे आढ़ती, धान की खरीद शुरू

आयकर विभाग की केंद्रीय टीम द्वारा पंजाब के आढ़तियों पर रेड की कार्रवाई की गई। जिसके विरोध में आढ़तियों ने चार दिन दुकानें बंद रखी। वे शनिवार को काम पर लौट आए हैं। शनिवार को फाजिल्का की अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू हुई तथा आज पहले दिन धान की ढेरी 2999 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिकी।

इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम सेतिया, पैडी पर्चजर यूनियन के अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा, लक्की चलाना, महेश सेतिया, विपन वाटस, शैलर मुनीम यूनियन के अध्यक्ष राजेश ग्रोवर, योगराज, सुभाष डामडी, अमन कवातडा, अमन सहारन, गोपाल चलाना, रजिंदर धालीवाल, भारत नंदा, चंदन दामडी, विक्की, सुभाष कृपा राइस आदि मौजूद थे।

इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ओम सेतिया ने समूह एसोसिएशन के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा प्रांतीय उपाध्यक्ष के निर्देशों के अनुसार 4 दिनों तक मंडी परिसर बंद रखा जिसके लिए वह सबके आभारी हैं।

हड़ताल के चलते जिला फाजिल्का में लगभग 1100 आढ़तियों जबकि शहर में लगभग 400 आढ़तियों ने अपना कारोबार बंद रखा था। आढ़तियों के हड़ताल पर जाने से मंडियों में 4 दिन तक धान की खरीद, सफाई व लदान का कार्य बंद रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37P1maR
via
4 दिन की हड़ताल के बाद काम पर लौटे आढ़ती, धान की खरीद शुरू 4 दिन की हड़ताल के बाद काम पर लौटे आढ़ती, धान की खरीद शुरू Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.