Breaking News

test

केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक ने दस करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

तिगांव विधानसभा के मोठूका नंगला और अरुआ गांव में करीब दस करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन गुरुवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं विधायक राजेश नागर ने किया। इस दौरान गुर्जर ने कहा कि चंद मोदी विरोधी लोग किसानों के नाम पर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता अच्छे से जानती है।

इस दौरान विधायक नागर ने कहा कि पांच-छह माह में मंझावली पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इससे नोएडा बहुत कम समय में आना-जाना आसान हो जाएगा। विधायक ने कहा मोठूका गांव में करीब आठ करोड़ व अरुआ में भी करीब दो करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन हुआ। इन कार्यों में पंचायत सचिवालय का कॉन्फ्रेंस हॉल, बारात घर, खेल स्टेडियम का प्रवेश द्वार, कई चौपालें और श्मशान घाट आदि कार्य शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विकास कार्यों का उद्घाटन करते केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं विधायक राजेश नागर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o4W0OE
via
केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक ने दस करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक ने दस करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया उद्घाटन Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.