33 किलो दूध देती भैंस 51 लाख में बेची, इन पैसों से टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन में हिसार का किसान लगा रहा लंगर
हिसार के किसान सुखबीर 51 लाख में अपनी भैंस बेचकर टिकरी बॉर्डर पर किसानों के लिए खाने-पीने का लंगर लगा रहे हैं। उनकी भैस 33 किलो एक टाइम में दूध देती थी। इस भैंस को माछीवाड़ा के हजुर गांव के किसान पवित्र सिंह ने खरीदी है। भैंस का नाम सरस्वती है। इस भैंस को लोग देखने पहुंच रहे हैं। यहां तक कि सरस्वती के पेट में पल रहा कट्टा अभी से अमृतसर के किसान ने 11 लाख में खरीद लिया है। माछीवाड़ा साहिब में आई सरस्वती इन दिनों सोशल मीडिया में छाई हुई है। इसे बेचने वाले सुखबीर का लंगर भी खूब वायरल हाे रहा है। माछीवाड़ा के किसान पवित्र सिंह किसानी के साथ-साथ डेयरी भी चलाते हैं। सरस्वती की
खुराक नार्मल है, अन्य जानवरों की तरह उसे भी चारे के साथ दाना दिया जाता है। पवित्र सिंह ने बताया कि सरस्वती रोजाना 33 किलो से ज्यादा दूध देती है। पवित्र सिंह के पास सरस्वती के अलावा मोहरा नस्ल की अन्य भैंस कबूतरी है जो रोजाना 27 किलो 200 ग्राम, नुरी नस्ल की भैंस रोजाना 25 किलो से ज्यादा दूध देती है। लोगों द्वारा सरस्वती के 33 किलो दूध न देने की अफवाह पर पवित्र ने कहा कि वह 18 जनवरी को सरस्वती के दूध की चुआई लाइव करेंगे। जिससे स्पष्ट हो जाएगा कि सरस्वती 33 किलो से ज्यादा दूध देती है। इसकी सुरक्षा और देखभाल के लिए दो मुलालिम रखे हैं।
पाकिस्तानी भैंस के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है सरस्वती...पवित्र ने बताया कि सरस्वती की खुराक नारमल है। लेकिन उसकी देख-रेख के लिए दो मुलाजिम हर समय ड्यूटी पर रहते हैं। पाकिस्तानी भैंसों के नाम दो रिकॉर्ड है। सरस्वती भैंस एक दिन में पाकिस्तानी भैंस के 33 किलो 121 ग्राम दूध देने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 33 किलो 131 ग्राम दूध दिया था। अब पवित्र की नजर अन्य पाकिस्तानी भैंस के रोजाना 33 किलो 800 दूध के रिकॉर्ड को तोड़ने पर है। नौजवान किसान की मानें तो जल्दी ही उसकी सरस्वती ये रिकॉर्ड तोड़ देगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34XqLgT
via
No comments: