Breaking News

test

इंग्लैंड से आई पॉजिटिव महिला के संपर्क वाले 14 लोग होम आइसोलेट

इंग्लैंड से लौटी और अमृतसर में पॉजिटिव पाई जाने वाली 35 वर्षीय जगराओं की महिला के संपर्क के 14 लोगों को आखिरकार आइसोलेट कर दिया गया। सेहत विभाग द्वारा खुद ही इन सभी को समझा कर घरों में ही आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं, सभी के सैंपल भी ले लिए गए हैं। अगर इनके सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जाती है तो उस सूरत में इन्हें इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन किया जाएगा। महिला के संपर्क के 14 लोगों द्वारा सेहत विभाग को पहले साथ नहीं दिया जा रहा था। जिसके बाद सेहत विभाग द्वारा पुलिस का साथ लेने की बात कही थी। लेकिन सोमवार को इन लोगों को घरों में ही आइसोलेट कर दिया गया।

सोमवार को लुधियाना में 30 नए मामले आए। इनमें 20 लुधियाना और 10 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। जुलाई के बाद लुधियाना के इतने कम संक्रमित मिले हैं। सोमवार को 2 मरीजों की मौत हुई। इनमें 1 मरीज लुधियाना से संबंधित है। वहीं, 58 डिस्चार्ज हुए।

लुधियाना के 23343 मरीज हो चुके स्वस्थ-लुधियाना के अब तक 24669 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें से 23343 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले के अब सिर्फ 364 ही एक्टिव केस हैं। जबकि 964 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस में से 289 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 10 सरकारी और 46 प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट हैं। 1 मरीज वेंटिलेटर पर है। अन्य जिलों व राज्यों के अब तक 3670 पॉजिटिव आ चुके हंै। इनमें से 444 की मौत हो चुकी है।

सोमवार को 1367 सैंपल्स, 1732 की रिपोर्ट पेंडिंग -सोमवार को जिले में 1367 सैंपल्स लिए गए। 1732 सैंपल्स की रिपोर्ट पेंडिंग है। सोमवार को पॉजिटिव आए केस में पॉजिटिव मरीजों के संपर्क के 3 मरीज, ओपीडी का 1 मरीज, आईएलआई के 11 मरीज और 1 गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है।

90 मरीजों को किया होम क्वारेंटाइन: सोमवार को 24 रैपिड रिस्पाॅन्स टीमों द्वारा 104 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 90 मरीजों को होम क्वारेंटाइन किया गया। 1481 एक्टिव होम क्वारेंटाइन केस हैं। सोमवार को मरने वाले डाबा कॉलोनी के 78 वर्षीय पुरुष हाइपरटेंशन, डायबीटिज और कॉर्नरी आर्टरी डिजीज से भी पीड़ित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
14 people with positive female contacts from England are isolated


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aVfVMl
via
इंग्लैंड से आई पॉजिटिव महिला के संपर्क वाले 14 लोग होम आइसोलेट इंग्लैंड से आई पॉजिटिव महिला के संपर्क वाले 14 लोग होम आइसोलेट Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.