प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद गौतम गंभीर व विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने बुधवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लगे रेलवे कोच में बने आइसोलेशन सेंटर का दौरा किया। इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों से आज दिल्ली में बेड की कोई कमी नहीं है। मोदी सरकार ने बेड की कमी को दूर करने के लिए रेलवे कोच को सभी जरूरी उपकरणों से लैस आइसोलेशन सेंटर में तब्दील कर दिया। उन्होंने बताया कि आनंद विहार स्टेशन पर 264 ट्रेन कोच में 4272 बेड है प्रत्येक बोगी में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था है और साथ ही मरीजों की देखरेख के लिए डॉक्टर भी तैनात है।
इस आइसोलेशन सेंटर को दिल्ली सरकार को सौंपा गया है। केजरीवाल सरकार और उनके मंत्री को घेरते हुए सांसद गंभीर ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों को भी पता है कि दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए 14 जून के बाद से गृह मंत्री जी ने काम किया है न की केजरीवाल सरकार ने।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BXgUw1
via
No comments: