Breaking News

test

रांची के लिए फ्लाइट के रद्द होने पर यात्रियों का हंगामा

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (आइजीआइ) एयरपोर्ट पर बुधवार की सुबह दिल्ली से रांची जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट रद्द होने के बाद जैसे ही विमान कंपनी ने फ्लाइट की अगली डेट 5 जुलाई की घोषणा की। इसके बाद नाराज यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने हंगामा कर रहे यात्रियों को समझा-बुझा कर वहां से रवाना किया। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह पहले एयरलाइंस ने फ्लाइट लेट होना बताया। लेकिन जब यात्रियों के फ्लाइट का 5 घंटे इंतजार करने के बाद फ्लाइट रद्द कर दी। ऐसे में उनके सब्र टूट गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

इधर विमान कंपनी का कहना है कि तकनीकी कारणों से फ्लाइट रद्द करनी पड़ी है। एयर एशिया की उड़ान को आईजीआई से सुबह 9.25 बजे 150 यात्रियों को लेकर फ्लाइट को उड़ान भरनी थी। लॉकडाउन के निर्देशों के मुताबिक ज्यादातर यात्री निर्धारित समय से करीब तीन घंटे पहले टर्मिनल 3 पर बोर्डिंग की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली थी। तभी घोषणा की गई कि उड़ान का समय दोपहर 2 बजे कर दिया गया है। अचानक से फ्लाइट के समय बदले जाने के बावजूद यात्री दो बजे के फ्लाइट का इंतजार करते रहे। इसी बीच एयरलाइंस के कर्मियों ने फ्लाइट रद्द कर इसे 5 जुलाई के लिए रिशेड्यूल कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31C3D6U
via
रांची के लिए फ्लाइट के रद्द होने पर यात्रियों का हंगामा रांची के लिए फ्लाइट के रद्द होने पर यात्रियों का हंगामा Reviewed by Dibyendu on 17:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.