Breaking News

test

दोमोरिया पुल पर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मिला भ्रूण

दोमोरिया पुल के पास रेलवे लाइनों की झाड़ियों में मानव भ्रूण मिला है। जीआरपी के एसएचओ धरमिंदर कल्याण ने बताया कि वीरवार सुबह 11:45 पर स्टेशन मास्टर ने पुलिस कंट्रोल रूम में मामले की जानकारी दी। इसके बाद भ्रूण पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया। भ्रूण सबसे पहले रेलवे ट्रैक की झाड़ियों के सामने से निकल रहे राहगीर ने देखा और स्टेशन पर जानकारी दी। भ्रूण को जानवर नोच कर खा

चुके थे। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस की मदद से आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे ताकि आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके। अगर किसी को किसी व्यक्ति पर शक हो तो वह पुलिस को जानकारी दे सकता है। थाना जीआरपी की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 318 और 34 आईपीसी के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Embryo found in bushes near railway line on Domoria Bridge


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bzbyXF
via
दोमोरिया पुल पर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मिला भ्रूण दोमोरिया पुल पर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मिला भ्रूण Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.