Breaking News

test

भाजपा पूरी तरह से फेल, एमसीडी को बर्खास्त कर दोबारा कराएं चुनाव:आप

आम आदमी पार्टी निगम की सत्ताधारी भाजपा पर लगातार हमला कर रही है। गुरुवार को आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा एमसीडी को चलाने में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इसलिए भाजपा तत्काल एमसीडी को बर्खास्त करे और दोबारा चुनाव कराएं। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा नेताओं ने हजारों करोड़ रुपए का घोटाला कर दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।

दिल्ली सरकार से पूरा पैसा लेने, प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने और कई नए टैक्स लगाने के बावजूद एमसीडी कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी चुनाव-2017 के दौरान भाजपा के तत्कालीन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली वालों से पैसे की कमी नहीं होने देने और केंद्र से पैसा लेकर एमसीडी चलाने का वादा किया था।

हिम्मत है तो बर्खास्त करके दिखाए : खुराना

एमसीडी को बर्खास्त करने को लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज के आरोपों का जवाब देते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा है कि अगर केजरीवाल में हिम्मत है तो एमसीडी को बर्खास्त करके दिखाए। खुराना ने कहा की आप पार्टी रोज़ भ्रष्टाचार के झूठे और बेतुके आरोप लगाती है लेकिन आज तक एक भी आरोप को कही भी सिद्ध नहीं कर पाई।

खुराना ने यह भी कहा की अगर भारद्वाज में दम है तो कोर्ट में जाए और कोई दस्तावेज है तो वहां रखे। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। यह आप पार्टी की पुरानी थ्योरी रही है कि आरोप लगाओ और भाग जाओ। खुराना ने मांग की या तो सौरभ, कोर्ट में आरोप सिद्ध करे अन्यथा माफी मांगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP completely fails, sack MCD and hold elections again: AAP


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ovLeRS
via
भाजपा पूरी तरह से फेल, एमसीडी को बर्खास्त कर दोबारा कराएं चुनाव:आप भाजपा पूरी तरह से फेल, एमसीडी को बर्खास्त कर दोबारा कराएं चुनाव:आप Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.