पटौदी. पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक बंदूक तथा जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। इस संबंध पुलिस में दिए ब्यान में हैडकांस्टेबल रामअवतार ने कहा है कि वह अपने अन्य साथियों के साथ गांव जाटौली खंडवेला मोड पर डयूटी पर था।
इस दौरान उसको सूचना मिली कि जाटौली का रहने वाला सुरेन्द्र उर्फ कालू पुत्र रणजीत कुलाना पटौदी पर अवैध हथियार लिए हुए किसी साथी के इंतजार में खड़ा हुआ है तथा तुरंत रेड की जावे तो अवैध हथियार सहित पकड़ा जा सकता है। सूचना के आधार पर युवक की पहचान कर उसकी तलाशी ली गई तो उसकी पैट की दाहिनी तरफ से एक देशी पिस्टल मिला जो देशी पिस्टल की मैग्जीन को सावधानीपूर्वक निकालकर चैक किया तो मैग्जीन से एक जिंदा रौद मिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39bKMSf
via
पुलिस ने एक बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Reviewed by Dibyendu
on
16:02
Rating:
No comments: