Breaking News

test

कैब बुक कराई ड्राइवर को चाकू दिखाकर की लूटपाट

द्वारका में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। यहां एक कैब बुक कर बदमाशों ने चालक को लूट लिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।


पुलिस के मुताबिक पलवल, हरियाणा के रहने वाले राजकुमार अपने मालिक वीरेंद्र की मारुति डिजायर कार ओला में किराये पर चलाता है। तड़के सेक्टर ९ मेट्रो स्टेशन से उसे एक बुकिंग मिली। यहां से दो युवक कार में सवार हो गए। एक युवक आगे बैठ गया। आगे बैठे युवक ने राजकुमार का फोन लेकर किसी को कॉल किया। हालांकि बात नहीं हुई। जब कैब शाह मोहम्मदपुर रेलवे फाटक के पास पहुंची, तभी पीछे बैठे युवक ने राजकुमार को चाकू लगा दिया। इसके बाद आगे बैठे युवक ने तीन हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कागजात छीन लिये।


दोनों बदमाश ने ड्राइवर को गाड़ी वापस घुमाने के लिए बोला और सेक्टर सात द्वारका स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास बदमाश कार से उतर गये और वहां खड़ी बाइक पर बैठकर फरार हो गये। पुलिस ने मामले की सूचना पर केस दर्ज कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MJn4Fe
via
कैब बुक कराई ड्राइवर को चाकू दिखाकर की लूटपाट कैब बुक कराई ड्राइवर को चाकू दिखाकर की लूटपाट Reviewed by Dibyendu on 16:03 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.