बटाला कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ती ही जा रही है। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार दोपहर बाद बटाला कांग्रेस भवन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री एवं बटाला नगर निगम चुनाव ऑब्जर्वर ओपी सोनी के सामने ही पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी और कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के खेमे के नेता ओबीसी सेल के प्रदेश वाइस चेयरमैन मंजीत हंसपाल के बीच कहासुनी हो गई।
दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर कांग्रेस विरोधी होने के आरोप लगाए। अश्वनी सेखड़ी और मंजीत हंसपाल के बढ़ते विवाद को कुछ नेताओं ने रोका। इस दौरान सेखड़ी के समर्थकों ने अश्वनी सेखड़ी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए और सेखड़ी ने स्टेज से नीचे उतरकर मंत्री ओपी सोनी से मंजीत हंसपाल को कार्यक्रम से बाहर भेजने की मांग की।
वहीं, ओपी सोनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंजीत सिंह हंसपाल सहित मंत्री तृप्त बाजवा खेमे से संबधित अधिकतर नेताओं को स्टेज से उतार दिया। करीब 20 मिनट के हंगामे के बाद मंत्री ओपी सोनी ने दोबारा कार्यक्रम को संबोधित किया। सेखड़ी ने संबोधन में आरोप लगाया कि कुछ दूसरी पार्टियों ने कांग्रेस पार्टी में अपने घुसपैठिए भेजे हुए है और एक घुसपैठिया इस समय भी स्टेज पर बैठा हुआ है। सेखड़ी के इस बयान पर मंजीत हंसपाल ने कहा कि भाजपा का समर्थन करने वालों पर भी पार्टी विश्वास न करे। दोनों नेताओं में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक दूसरे को अपशब्द कह दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38s65zP
via
No comments: