Breaking News

test

महापौर ने बवाना क्षेत्र की साफ-सफाई सुचारू सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

नागरिक सुविधाएं का जायजा लेने के लिए उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने गुरुवार को बवाना क्षेत्र का निरीक्षण किया। महापौर ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने और संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र की साफ-सफाई सुचारू सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों ने महापौर को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की समस्या से अवगत कराया। महापौर ने इस दिशा में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही अधिकारियों को क्षेत्र में पड़े मलबे के लिए उत्तरदायी संबंधित विभाग का चालान करने के निर्देश दिए।

महापौर ने बवाना क्षेत्र में निर्माणाधीन निगम विद्यालय का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी, नरेला वार्ड समिति के अध्यक्ष जयेंद्र डबास, क्षेत्रीय पार्षद ब्रह्म प्रकाश, अतिरिक्त आयुक्त सुनील भादू, उपायुक्त संगीता बंसल व निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35l8Cd5
via
महापौर ने बवाना क्षेत्र की साफ-सफाई सुचारू सुनिश्चित करने के दिए निर्देश महापौर ने बवाना क्षेत्र की साफ-सफाई सुचारू सुनिश्चित करने के दिए निर्देश Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.