गांव हजारा में एक 7 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या के मामले में आरोपी दरिंदे संतोष महतो की तलाश में कटिहार की देहात पुलिस की एक विशेष टीम ने 3 दिन तक एरिया की खाक छान मारी, मगर संतोष का सुराग नहीं मिला। शनिवार शाम टीम बैरंग लौटने के लिए निकल चुकी है।
हालांकि कटिहार के बरारी ब्लॉक गांव कांतनगर की पंचायत ने एक फैसला किया है कि संतोष चाहे गांव में आए या फिर कहीं नजर आए तो गांव वाले उसे पकड़ कर तुरंत बिहार पुलिस को सौंप देंगे। पंचायत ने संतोष के पिता राम महतो को भी कहा कि अगर उसे कोई जानकारी छिपाई तो उसके खिलाफ पंचायत सख्त एक्शन ले सकती है।
बता दें कि एक हफ्ते पहले गांव हजारा में रहती 7 साल की बच्ची को दोपहर के समय संतोष महतो साइकिल पर बैठा कर ले गया था, मगर वापस नहीं लौटा था और फिर बच्ची की लाश गन्ने के खेत से मिल गई थी। बच्ची की रेप के बाद गला घोंट कर हत्या की गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bqHiy2
via
No comments: