Breaking News

test

गीता कॉलोनी में जबरन धर्म परिवर्तन कराया, दो अरेस्ट

गीता कॉलोनी इलाके में किशोर ने एक विशेष धर्म के चार लोगों पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। इल्जाम लिंग और धर्म परिवर्तन के है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर एक नाबालिग समेत मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 16 वर्षीय पीड़ित परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहता है। आरोप है वर्ष 2017 में वह डांस करता था। इस दौरान उसकी मुलाकात रिहान से हुई।

रिहान उसे डांस करवाने लेकर जाने लगा। रिहान ने उसकी मुलाकात साहिल उर्फ शैली, सनाया खान और सद्दाम खान से करवाई। ये लोग उसे नशे के इंजेक्शन व दवाई देने लगे। 2018 में ऑपरेशन कराकर पीड़ित का लिंग परिवर्तन करा दिया गया। उसने पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। उसके साथ कुकर्म भी किया गया। इसके बाद किशोर को मुस्लिम बन नमाज पढ़ने के लिए कहा गया।

आरोपियों ने उसकी पिटाई की। लॉकडाउन में वह उनके चंगुल से छूटकर भाग गया। परिजनों को आपबीती बताई। आरोप है कि 20 दिसंबर को चारों आरोपी पीड़ित के फ्लैट पर पहुंच गए। करीब डेढ़ लाख रुपए और सोने की चेन लूट ली। पीड़ित वहां से भाग निकला और मामले की सूचना पुलिस को दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q177IS
via
गीता कॉलोनी में जबरन धर्म परिवर्तन कराया, दो अरेस्ट गीता कॉलोनी में जबरन धर्म परिवर्तन कराया, दो अरेस्ट Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.