Breaking News

test

शराब तस्करों के ठिकाने पर छापा मारने गई टीम पर हमला, तीन जवान घायल

मुंडका इलाके में शराब की तस्करी की सूचना के बाद छापा मारने गई एक्साइज विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया। वारदात में एक्साइज विभाग के तीन जवान घायल हो गए। घायलों की पहचान हेड कांस्टेबल परमजीत, महेंद्र और राजकुमार के रुप में हुई है।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुटटी दे दी गई। इस संबंध में पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने व मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि बक्करवाला निवासी सुंदर व उसके सहयोगियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।

स्थानीय पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

आरोप है कि जहां एक्साइज विभाग की टीम पर हमला हुआ उस इलाके में स्थानीय पुलिस की मिली भगत से शराब का धंधा चल रहा है। आरोपी हरियाणा से अवैध शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई करते थे। आरोपी सुंदर का शराब सप्लाई के अलावा इलाके में शराब के ठिए है, जहां लोगों को शराब परोसी जाती है।

एक्साइज विभाग की टीम को इलाके में काफी समय से अवैध शराब की सप्लाई किए जाने की सूचना मिल रही थी। इस बार भी शिकायत के बाद चार लोगों की टीम कार्रवाई की लिए गई थी। तभी दबंगों ने घेरकर एक्साइज विभाग की टीम पर हमला कर दिया। डंडों व पत्थरों से वाहनों के साथ भी तोड़फोड़ की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bvDdsf
via
शराब तस्करों के ठिकाने पर छापा मारने गई टीम पर हमला, तीन जवान घायल शराब तस्करों के ठिकाने पर छापा मारने गई टीम पर हमला, तीन जवान घायल Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.