Breaking News

test

उधारी देने से मना करने पर दो भाईयों को चाकू मारकर किया घायल

रणहौला इलाके में उधार रुपए देने से मना किया तो दबंग ने दो भाईयों को चाकू से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान रविंद्र और आनंद के रुप में हुई है। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक रविंद्र परिवार के साथ अंबेडकर प्लेश, बापरोला विहार मे रहते है। घायल ने पुलिस को दिए बयान मे बताया कि उन्हें कोरोना का संक्रमण हो गया था। जिसके कारण अभी वह कोई काम नहीं करता है।

वारदात वाली शाम करीब 4 बजे उसी की गली में रहने वाले अरुण नामक युवक उनके घर आया। उसने कुछ हजार रुपए उधार मांगे। इस पर रविंद्र ने कहा कि वह कोरोना होने के कारण कोई काम नहीं कर रहा है। इसलिए उसके पास पैसे नहीं है। इसके बाद अरुण उसके भाई आनंद से गाली गलौच करने लगा। इस पर तीनों में हाथापाई हो गई। इसी बीच अरुण ने अपनी जेब से चाकू नुमा चीज निकाली और दोनों भाईयों पर वार कर उनके जांघ मे घोंप दी। खून से लथपथ हालत देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल ने पुलिस को दिए बयान मे बताया कि उन्हें कोरोना का संक्रमण हो गया था। जिसके कारण अभी वह कोई काम नहीं करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two brothers injured by stabbing for refusing to lend


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LkC9gb
via
उधारी देने से मना करने पर दो भाईयों को चाकू मारकर किया घायल उधारी देने से मना करने पर दो भाईयों को चाकू मारकर किया घायल Reviewed by Dibyendu on 16:03 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.