कोरोना के बाद देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद दिल्ली सरकार भी अलर्ट पर है। गुरुवार को सचिवालय में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बर्ड फ्लू रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। सिसोदिया ने विकास विभाग की पशुपालन इकाई के अधिकारियों को बर्ड फ्लू का संक्रमण रोकने के लिए कड़े एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है।
इसके तहत सघन निगरानी और मंडी में क्या करें, क्या न करें जागरूकता के लिए गाइडलाइन बनाकर सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में पशुपालन इकाई के अधिकारियों ने बताया कि 48 वेटनरी डॉक्टर दिल्ली में बर्ड फ्लू की निगरानी कर रहे है। अब तक 100 से ज्यादा मृत पक्षियों के नमूने लेकर जांच के लिए जालंधर लैब भेजे गए है। जिसकी रिपोर्ट सोमवार तक आने की संभावना है।
पड़ोसी राज्यों से आ रही पोल्ट्री बर्ड पर निगरानी के निर्देश
विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभिन्न जलाशयों में बतख की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है। बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अन्य राज्यों से आने वाली पोल्ट्री बर्ड पर भी कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रमुख बर्ड साइट्स खासकर पोल्ट्री मार्किट, जलाशय, जू इत्यादि में बर्ड्स पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XnxBrT
via
No comments: