Breaking News

test

ऑडी की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ऑडी की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक रवि को गिरफ्तार कर लिया। 22 वर्षीय बुद्धि 30 दिसंबर को गुड़गांव-फरीदाबाद रोड के साथ बिजली के तार बिछा रहा था। तभी गुड़गांव तरफ से ऑडी कार आई। उसकी गाड़ी के आगे जा रहे वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

रवि ने अपनी गाड़ी रोकने की कोशिश की परंतु स्पीड ज्यादा होने से उसने नियंत्रण खो दिया और वहां काम कर रहे युवक को टक्कर मार दी। घायल युवक को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था। किसी कारण से वहां उसका इलाज नहीं हो पाया और उसे वापस लाते समय उसकी मृत्यु हो गई। उक्त मामला सूरजकुंड थाने में दर्ज किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xi7N0o
via
ऑडी की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ऑडी की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.