Breaking News

test

दिल्ली आए हरिया डाकू समेत 4 बदमाश गिरफ्तार

लूट, डकैती, चोरी की चालीस से ज्यादा वारदात कर चुके हरीश चपरोटा उर्फ हरिया डाकू (24) को तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके साथियों के नाम नितेष चपरोटा (24), सुनिल निनम्मा (20) और रमेश निनम्मा (20) है।

सभी राजस्थान निवासी हैं। इनके पास से चार पिस्तौल और आधा दर्जन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। एडिशनल सीपी क्राइम ब्रांच बीके सिंह के मुताबिक यह गिरोह राजस्थान, मध्य-प्रदेश, गुजरात, यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र में सक्रिय था।

ये दिल्ली में बड़ी वारदात के इरादे से आए थे। जिनके निशाने पर ज्वैलरी शोरूम, एटीएम, माल के गोदाम या फिर किसी मोबाइल शोरूम में सेंध लगाने का था। थी। यह गिरोह बड़ी वारदात करता, इससे पहले उनके बारे में पुलिस को इनपुट मिल गया।

इन्हें एक सूचना पर द्वारका इलाके से पकड़ा गया। हरिया डाकू सहयोगियों के साथ मिलकर आधा दर्जन से अधिक राज्यों में डकैती, लूट, चोरी आदि की वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया वे कभी एक जगह लम्बे समय तक नहीं ठहरते थे। तीन जनवरी को दिल्ली में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए सर्वोदया एक्सप्रेस से आए थे। पुलिस को आरोपियों से अवैध हथियार भी मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 crooks including hari dacoit arrested in Delhi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3otvVJd
via
दिल्ली आए हरिया डाकू समेत 4 बदमाश गिरफ्तार दिल्ली आए हरिया डाकू समेत 4 बदमाश गिरफ्तार Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.